एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुँचने के लिए बने फुटब्रिज की सीढ़ियों में चूक लोगो ने पकड़ी, इंजीनियर्स करवाएंगे अब सुधार

कपिल चौहान | भवानीमंडी: रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के उद्देश्य से बनाए रेल ओवरब्रिज की सीढ़ियां ही अब असुविधा और जोखिम का कारण बन रही हैं। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की सीढ़ियों में माप की असमानता सामने आई है।

सारी सीढ़िया एक समान नही है। प्रत्येक सीढ़ी की ऊंचाई अलग-अलग होने से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई आ रही। लोगो का कहना है सीढ़ियों की समान ऊंचाई नही होने से कदमों की लय टूट रही है। इससे संतुलन बिगड़ने और गिरने का खतरा बन रहा। बुजुर्ग यात्रियों को घुटनों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी हो रही है। नियमित रूप से आवागमन करने वाले यात्रियों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

तीन दशक पुरानी खामी, फिर दोहराई

जानकारी के अनुसार लगभग 30 वर्ष पूर्व जब इस ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था, तब भी सीढ़ियों के माप को लेकर शिकाय थी। वर्ष 2023 में मथुरा की एक निर्माण कंपनी द्वारा इसका पुनर्निर्माण कराया गया, लेकिन नई निर्माण एजेंसी ने भी वही त्रुटि दोहरा दी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पूर्व अनुभव से सबक क्यों नहीं लिया गया। हालांकि शिकायत के बाद रेलवे अधिकारी इसे सुधारवाने की बात कह रहे है। खास बात तो यह है कि एफओबी निर्माण की सीढ़ियों में हुई गलती को रेलवे इंजीनियर्स ने नही बल्कि स्थानीय लोगो ने पकड़ा है। वही जल्द ही लोग इसके सुधरने की उम्मीद भी लगाए हुवे है।

हमने ठेका कम्पनी का पेमेंट रोक दिया है और सुधार के लिए बोला है।

महेश मीणा, इंजीनियर रेलवे स्टेशन भवानीमंडी

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post