इसी क्रम में आलोट विकासखंड अंतर्गत खंड अकादमिक समन्वयक जितेंद्र सिंह सोलंकी की नवीन पदस्थापना होने पर शासकीय हाईस्कूल लुनी में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात अति संक्षिप्त परिचयात्मक बैठक में संस्था परिवार ने नवपदस्थ शिक्षक सोलंकी का आत्मीय स्वागत किया। संस्था प्राचार्य अखिलेश कुमार निगम सहित शिक्षक प्रभुलाल यादव, वर्षा परमार, राधेश्याम मीणा, कमलसिंह सोलंकी, रजनीश कुमार, जुनैद खान एवं परिचारक शिवलाल बारिया ने भाल तिलक अर्पित कर पुष्पमाला, पिताम्बर व पगड़ी पहनाकर तथा कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोलंकी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आपसी सामंजस्य, टीम भावना और शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ शाला की प्रगति के नए सोपान स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ताल: शिक्षा विभाग जिला रतलाम में प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण होने पर जन शिक्षकों एवं खंड अकादमिक समन्वयकों की काउंसलिंग के माध्यम से नवीन संस्थाओं में पदस्थापना की गई।

Post a Comment