दोनों टंकियां की सफाई सात माह पूर्व हुई थी
जानकारी के अनुसार दोनों टंकियों की आखिरी बार सफाई 9 अगस्त 2025 को कराई गई थी। टंकी पर अगली सफाई की तिथि 10 फरवरी 2025 अंकित है। वास्तविक तिथि 10 फरवरी 2026 होनी चाहिए। यदि फरवरी 2026 को भी सफाई प्रस्तावित मानी जाए तो भी यह कार्य अब तक नहीं किया गया है। वर्तमान में 16 मार्च तक भी दोनों पानी की टंकियों की सफाई नहीं होने से जल आपूर्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द टंकियों की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके।
फैक्ट बॉक्स:
- पचपहाड़ में जल उपभोक्ता: लगभग 2 हजार
- पानी की टंकियां: 2
- पिछली सफाई: 9 अगस्त 2025
- अगली सफाई अंकित: 10 फरवरी (संभवतः 2026)
- वर्तमान स्थिति: 16 मार्च तक सफाई नहीं
सफाई की तारीख तो निकल गई है यदि सफाई नहीं हुई तो उनकी सफाई दो तीन दिनो में सुबह की सप्लाई के बाद करवा दी जाएगी, सोमवार को दोनों टंकियां को देखने के लिए कर्मचारियों को भिजवा दिया गया है।
-राजेश मुराड़िया
एईएन, जल अभियांत्रिकी विभाग भवानीमंडी

Post a Comment