भैसोदा में भाजपा की दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

भैसोदामंडी । नगर के परम्परा भवन में भैसोदा भाजपा मंडल की दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला दो सत्रों में सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति और सरकार की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

रविवार को प्रथम दिवस के तहत आयोजित सत्रों में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर राधेश्याम पाटीदार ने विचार व्यक्त किए। केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने जानकारी दी। पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर अजय तिवारी तथा बूथ प्रबंधन विषय पर प्रियंका गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। सोमवार को आयोजित दूसरे दिवस के सत्रों में कार्य पद्धति विषय पर गरोठ विधानसभा के पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने मार्गदर्शन दिया। कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर अनिल कियावत, सोशल मीडिया एवं एआई नमो ऐप के उपयोग पर इंद्रजीतमल तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर राधेश्याम पाटीदार ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि भाजपा का वास्तविक चित्र उसके कार्यकर्ता हैं, जो घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हैं। आमजन भी कार्यकर्ता को ही भाजपा के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की बैठकों और कार्यशालाओं में अनुशासन का विशेष महत्व होता है। बड़े से बड़ा नेता और पदाधिकारी भी संगठन की बैठक में एक कार्यकर्ता के रूप में ही शामिल होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बैठकों में छोटी से छोटी बात का भी ध्यान रखें और हर बात को सकारात्मक भाव से प्रस्तुत करें। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान जन-गण-मन के साथ प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक ने की। इस दौरान पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, राकेश यादव बॉबी, उमेश पाटीदार, मनोहर सैनी, महेंद्र गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post