अरुण तंवर बने अनुसूचित जाति विभाग नगर अध्यक्ष

भवानीमंडी । अरुण तंवर की अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई। विभाग के जिला अध्यक्ष हेमंत बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अरुण तंवर की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास देखा गया।नियुक्ति के बाद कई सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने तंवर का स्वागत किया। तंवर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post