जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. चौहान ने झालावाड़ जिला स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी थी कि उनके नाम का दुरुपयोग कर चौमहला में मां पीतांबरा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल चलाया जा रहा है, जबकि उनका उससे कोई संबंध नहीं है। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देश पर डग ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला के नेतृत्व में गठित टीम शुक्रवार को चौमहला स्थित अस्पताल पर पहुंची तो अस्पताल प्रबंधक मौके से फरार हो गया। मौजूद नर्सिंगकर्मी भी भाग निकले।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम को अस्पताल चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही नियमानुसार लैब, मेडिकल सुविधाएं और योग्य चिकित्साकर्मी भी उपलब्ध नहीं पाए गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल का संचालन डॉ. कुलदीप और डॉ. मुल्तानी द्वारा किया जा रहा था, जो कार्रवाई के दौरान मौके से गायब थे। निरीक्षण टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान गंगधार तहसीलदार और पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। टीम द्वारा तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट सीएमएचओ झालावाड़ को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की होगी।
हमे शिकायत मिली थी उसके बाद यह कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता डॉ रतलाम के पूर्व सीएमएचओ है। उनके दस्तावेज आरोपित लोगो के पास कैसे पहुँचे यह जांच का विषय है।
-साजिद खान, सीएमएचओ झालावाड़

.jpeg)
.jpeg)
Post a Comment