भवानीमंडी । आरसीएम परिवार द्वारा प्रत्येक माह की 11 तारीख को सेवा स्वास्थ्य संस्कार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत ग्राम मेहरपुर मे आरसीएम सेवकों ने पौधारोपण एवं सीसीटीवी कैमरे लगाकर सेवा दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष करण सिंह आँजना, भारत राज अहीर, पूनमचंद अहीर, रमेशचंद टेलर, बलाराम अहीर, पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा, रामप्रसाद गुर्जर, शाला अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि हम पर्यावरण पर काम करेंगे एवं जो पौधे लगाए है। उनकी जिम्मेदारी आरसीएम सेवक रमेश टेलर ने ली।
पौधारोपण व विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सेवा स्वस्थ संस्कार दिवस मनाया
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment