स्लॉट बुकिंग व्यवस्था के विरोध में किसान लामबंद, पंजीयन क्रमांक के अनुसार तुलाई की मांग

भवानीमंडी: गेहूं तुलाई व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर क्षेत्र के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने भारतीय खाद्य निगम भवानीमंडी के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हाल ही में शुरू की गई स्लॉट बुकिंग प्रणाली को बंद करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले से ही गेहूं तुलाई के लिए पंजीयन करवा रखा था, लेकिन अचानक 19 मार्च 2026 से स्लॉट बुकिंग व्यवस्था लागू कर दी गई, जिससे कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं। किसानों के अनुसार इस नई व्यवस्था में कई खामियां हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि गेहूं की तुलाई पंजीयन क्रमांक के अनुसार ही कराई जाए, ताकि सभी किसानों को पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से सुविधा मिल सके।

किसानों ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे तुलाई कार्य बंद कराने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसानों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यह मामला तूल पकड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की मांग पर क्या निर्णय लेता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post