आलोट। एमपी- राजस्थान सीमा पर आलोट और उन्हैल नागेश्वर के बीच पालनगरा स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध तीर्थ भव्य मंदिर पर भगवान श्री खेड़ापति हनुमान महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। खेड़ापति हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा। लगातार 12 वर्षो से इस धार्मिक महोत्सव में दो अप्रैल को प्रातः चार बजे हनुमानजी महाराज का अभीषेक छः बजे, आरती नौ बजे और हवन का अनुष्ठान होगा। प्रातः ग्यारह बजे से भण्डारा आयोजित होगा सायंकाल सात बजे महाआरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ रामधुन राजा राम का संकिर्तन होगा। इस अद्भुत कार्यक्रम में आसपास से हजारों श्रद्धालु पहुचेंगे।
इसके अलावा यहा लगातार इक्कीस वर्षो से प्रत्येक दोनों नवरात्रों में अखंड रामनाम जाप कीर्तन, रामचरितमानस पाठ, हवन, कन्या भोज, प्रत्येक पूर्णिमा को कन्या भोज तथा नैत्र शिविरों का आयोजन किया जाता है।समिति के माध्यम से जन सहयोग से बायपास चौराहे से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक विद्युत पोल लगाकर स्थाई प्रकाश व्यवस्था की गई है। भूमि क्रय की जाकर करीब छः हजार स्क्वायर फिट में आधुनिक भोजनालय तथा जन प्रतिनिधियों के सहयोग से विशाल डोम का निर्माण कार्य प्रगतिशील है, जिसमें जनसहयोग अपेक्षित है। यह जानकारी महाप्रसादी भण्डारा समिति अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने दी।
Post a Comment