मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जीव दया की मिसाल, परिंदों के लिए बांधे परिंडे


भैसोदामंडी। पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया यूनिट मंदसौर द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। ट्रस्ट ने बेजुबान पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधकर उन्हें पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। ट्रस्ट संस्थापक फूलचंद वर्मा ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। इसके तहत करीब एक दर्जन मिट्टी के बर्तन (परिंडे) पेड़ों पर लगाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से साफ पानी भरने की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट द्वारा ली गई है। उन्होंने कहा कि जीव दया का यह छोटा सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा संदेश देता है और लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर यूनिट के जिला अध्यक्ष सुरेश धाकड़, संरक्षक महेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, पार्षद आशा राधेश्याम चंदेल, जसवंत राठौर, मनीष सुमन, राजकुमार द्विवेदी, पीरुलाल ठेकेदार सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post