भवानीमंडी व्यापार महासंघ भवन पर नव निर्वाचित अध्यक्ष का बहुमान


भैसोदामंडी
गुरुवार को नगर के व्यापार महासंघ के व्यापारियों ने सराफा संघ एसोसिएशन के नवीन अध्यक्ष रजनीश सोनी और मोबाइल एसोसिएशन के नवीन अध्यक्ष हेमंत आहूजा का बहुमान किया। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी, महासचिव लक्की मारवाड़ी, रेडीमेड एसोसिएशन से गगनदीप सिंग होरा,विष्णु राठौर, किराना महासंघ से मनिंदर सिंह भाटिया,आशुतोष गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन से हरदीप सिंह छाबड़ा, फूट वियर एसोसिएशन से मनोज हेमनानी, मोबाइल रिपेयर एसोसिएशन से राजेश जैन और पुस्तक विक्रेता संघ से आयुष नाहर, बर्तन एसोसिएशन से कुंजन माहेश्वरी, रेडीमेड फुटकर एसोसिएशन से श्याम गोस्वामी, बिहारी सोनी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए सभी एसोसिएशन के अध्यक्षों की सहमति से माह के अंतिम दिवस अवकाश रखने पर जोर दिया, ताकि व्यापारियों की एकता और आपसी सहयोग बना रहे ओर संगठन को मजबूती प्रदान कर सके। सभी व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। यह व्यापारी जानकारी सौरभ बंसल ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post