चोरी छिपे जुआ, ऑनलाईन सटटा चलाने वाले गिरोह के 3 लोग गिरफतार


रायपुर
पुलिस थाना रायपुर द्वारा थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन कर चोरी छुपे आनलाईन सटटा चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही की।  हरिश भेरुलाल, भगवानसिंह को गिरफ्तार किया। सटोरिये अपनी-अपनी दुकानो व घरो में बैठकर मोबाईल के माध्यम से आनकाल सटटा लिख रहे थे। उक्त सुचना पर रवाना होकर कस्बा रायपुर मे संदिग्धों की तलाश की। जिसमे हरिश जैन पुत्र रुपचन्द जाति महाजन उम्र 32 साल निवासी नाहरडी व भैरुलाल सैन पुत्र देवीलाल जाति नाई उम्र 45 साल निवासी सोयला व भगवानसिह पुत्र परमानन्द जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी बोरबंध गुजारन थाना रायपुर को डिटेन किया। जिनका बारी- बारी एक- एक की पूछताछ, तकनीकी व सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि उक्त आरोपीगण गिरोह के रूप में कृत्य कारित करते है। इत्यादी घटना पर उक्त तीनो के खिलाफ अपराध धारा 112 (2) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post