पड़ोसी ही निकला चोर, छत से उतरकर नगदी व सोने चांदी की रकमे चुराई


ताल
थाना प्रभारी ताल स्वराज डाबी के नेतृत्व में विगत सात दिन पूर्व हुई खारवाकला में नकबजनी की गुत्थी सुलझाने के लिये चौकी स्तर पर टीम का गठन किया गया।
दिनांक 17.03.2026 को फरियादी आनन्द पिता स्व. दिनेश पांचाल जाति सुथार उम्म्र 24 साल निवासी ग्राम खारवाकला थाना ताल जिला रतलाम (म.प्र.) पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि दिनांक 16-17/03.2026 के रात से दोपहर 01.30 बजे के मध्य किसी अज्ञात बदमाश ने फरियादी के घर का ताला तोडकर घर में रखी नकदी व सोने चांदी की रकम चुरा कर ले गया है। जिस पर से आसपास के पडीसियों से पूछताछ करते व तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी कैमरो के आधारों पर संदेही के तौर पर अंकित पिता कालुराम पांचाल जाति सुतार उम्र 27 साल निवासी ग्राम खारवाकला थाना ताल जिला रतलाम को चौकी पर लाया गया था। गहन पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि पडोसी की छत से फरियादी के घर में उतरकर कमरे का ताला तोडकर नगदी 40 हजार रूपये व सोने व चांदी की रकमे चोरी की गई थी। जिसमे 10,000 रूपये खर्च हो गये है।
मश्रुका में एक चांदी का कंदोरा, चांदी की पायजब, एक सोने की अंगूठी कुल कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये व  30,000 रूपये नगदी जप्त की। सराहनीय भूमिका निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल व उनि. वी.डी. जोशी चौकी प्रभारी खारवाकला, कार्य. सउनि. भारतसिंह सिंगाड, आर. 1184 निलेश शर्मा, आर. 1038 हरीशंकर सविता, आर. 997 सोहन परिहार की रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post