चौमहला। गंगधार में रामनवमी का पर्व इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गंगधार में रामनवमी मंडल द्वारा आयोजित राम जन्मोत्सव में 160 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा की झलक देखने को मिली। मंडल के प्रबुद्धजन, अध्यक्ष व सदस्य इस परंपरा को आज भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार राजा दशरथ की सवारी से हुई, इसके बाद गणेश सवारी, महाकाली सवारी और भक्त प्रहलाद संवाद का मंचन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। विशेष आकर्षण के रूप में भगवान बलावतार और भगवान नरसिंह अवतार के जीवंत दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगधार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में रामनवमी मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पूर्व सरपंच राजेश नीमा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजेश शर्मा, कुमुद शर्मा, प्रमोद निगम, दिलीप मोरी, विनोद गौड़, दिलीप नीमा, पप्पू नीमा, कौशल शर्मा, बंशीलाल राठौर, जितेंद्र देवड़ा, हीरालाल वर्मा, आयुष व्यास, खुशाल दास बैरागी, श्यामदास बैरागी, आशीष भट्ट, दशरथ नंदन पांडे, दीपक प्रजापत, रवि व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
160 साल पुरानी परंपरा में सजा राम जन्मोत्सव, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment