छप्पन भोग व महाआरती से गूंजा श्रीराम हनुमान मंदिर, भक्तिमय हुआ माहौल

चौमहला। चैत्र नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर नगर के श्रीराम हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवान श्रीराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पुजारी श्याम शर्मा ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी का आकर्षक श्रृंगार किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आयोजन में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय भक्त गजेन्द्र सोनी द्वारा छप्पन भोग की व्यवस्था की गई, वहीं नन्ही कन्या माही मीणा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में 21 किलो प्रसादी नुक्ती का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला श्रद्धालु आशा तिवारी, शीला पारकर सहित अन्य महिलाओं ने मंगलाचार गीत प्रस्तुत कर भगवान की स्तुति की। इस अवसर पर ओमप्रकाश सोनी, दमशेंद्र जैन, अरविन्द अग्रवाल, रामनिवास पोरवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post