ताल । भाई दूज (यम द्वितीया) के पावन अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा परंपरागत रूप से भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा की और भव्य आरती उतारी। पूजा-अर्चना के दौरान समाजजनों ने भगवान चित्रगुप्त से परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आपसी प्रेम का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, प्रकाश राय, प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, उत्तम निगम, पिंटू निगम, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, श्रवण निगम, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पवन भटनागर तथा मनोहरलाल श्रीवास्तव सहित कई समाजजन परिवार सहित उपस्थित रहे। सभी ने भगवान चित्रगुप्त की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment