भवानीमंडी । लायंस क्लब रायल द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधियों के तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया तथा गौशाला में गोमाता को हरा चारा खिलाया गया। इसके साथ ही पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना भी डाला गया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब अपने सदस्यों के शुभ अवसरों पर इस तरह की सेवा गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित करता है। इसी क्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा के जन्मदिन के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया और गौशाला में जाकर गोमाता को हरा चारा खिलाया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना का संदेश देते हुए पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना डाला गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा, सचिव नरेंद्र जैन, लायन गणेश सालेचा, लायन अख्तर अली, लायन चैन सिंह सिसौदिया, लायन मनीष सालेचा, अभय कुमार चौरड़िया, पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा, महेश कुमार बाफना, शीतल जैन, भैरूलाल चौधरी, राम सिंह, सुमेर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

.jpeg)
Post a Comment