भैसोदा में नारी शक्ति-नारी वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता व स्वावलंबन का दिया संदेश

भैसोदामंडी: नगर परिषद भैसोदा के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत ‘नारी शक्ति-नारी वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरिश शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर लाइव प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post