भैसोदा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत तालाब क्षेत्र की सफाई

भैसोदामंडी: मन्दसौर कलेक्टर अदिति गर्ग के आदेशानुसार नगर परिषद में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया। नप सीएमओ गिरीश शर्मा के निर्देश पर नगर के तालाब की पाल एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई करवाई गई।

अभियान के दौरान तालाब के दूसरी ओर निर्माणाधीन अमृत उद्यान परिसर में भी घास-फूस और झाड़ियों को हटाकर सफाई की गई। इस कार्य में नगर परिषद के एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।मौके पर नप उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा भी मौजूद रहे और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। यह जानकारी नप कर्मचारी मनोज मीणा द्वारा दी गई।



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post