विधायक बोले जहां उपयोग है वहां लगवा देंगे, मालीपुरा की रिक्वायरमेंट भी आई है मेरे पास और वाटर कूलर भी लगवाएंगे

विधायक निधि से लगे प्रतिक्षालयो के चयन को लेकर विधायक चन्दर सिंह से बातचीत

चित्र- केसोदा चौराहा पर लगा प्रतिक्षालय के आगे प्रतिक्षालय

भैसोदामंडी: गर्म मौसम के चलते विधायक निधि से नगर में दो जगह प्रतीक्षालय लगवाये गए है। एक भैसोदा व दूसरा भैसोदामंडी। भैसोदा में केसोदा रोड चौराहा पर लगा प्रतीक्षालय लोगों में चर्चा का कारण बन रहा है। वजह यह कि इसे पहले से बने पक्के प्रतिक्षालय के सामने ही लगवा दिया गया। इस बारे में गरोठ- भानपुरा विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया से फोन पर चर्चा की तो बोले कि हमारे कार्यालय से नोट कराया जाता है कि कहा लगना है।पर स्पॉट पर कार्यकर्ता लोग जैसा बोलते उस अनुसार ही लगवा दिया गया होगा और मालीपुरा की रिक्वारीमेंट भी बहुत आई है। जहाँ सदुपयोग होगा वही लगवा देंगे। वही भैसोदामंडी बस स्टैंड पर लगे प्रतिक्षालय के पास वाटर कूलर को लगाने की मांग को लेकर भी जल्द लगवाने का आश्वासन दिया।
चित्र- देखरेख के अभाव में प्रतिक्षालयो के ये हाल
दरअसल बस स्टैंड पर प्रतिक्षालय लगने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वाटर कूलर लगाने की मांग तेज हो गई है। वही मालीपुरा तिराहे पर भी प्रतिक्षालय लगाने की मांग उठ रही है। हालांकि बीते सोमवार को नगर परिषद की टीम प्रतिक्षालय लगाने पहुची भी थी। पर बीच में ही काम अधूरा छोड़कर लौट गई। जिसके बाद से ही काम अधर में लटका है। वही मालीपुरा में प्रतिक्षालय लगाने को लेकर मालीपुरा के दोनो वार्डो 8 व 9 के पार्षदों का भी मांग को पुरजोर समर्थन है। उक्त जगह को लेकर खेत मालिक की आपत्ति होने के बात सामने आ रही है। जबकि जहां प्रतिक्षालय लगना है जमीन सरकारी है।
नए बने पुराने उपेक्षित
नप में क्षेत्रीय सांसद, विधायक व मुख्यमंत्री के फोटो लगे 2 प्रतिक्षालय लगवाये गए है। जिसमे एक तो पुराने पक्के प्रतिक्षालय भवन के सामने ही लगवा दिया गया। ऐसे में नए के सदुपयोग व पुराने की देखरेख पर सवाल उठ रहे है। वही नगर में अनेक पक्के प्रतिक्षालय भवन भी है जो देखरेख के अभाव में सुने पड़े है। जो सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन व अन्य विज्ञापनों के काम आ रहे है। जिनकी स्थिति ऐसी है कि थोड़ी सी मरम्मत व डेंटिंग पेंटिंग हो जाए तो फिर से पुनर्जीवन दिया जा सकता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post