सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शिक्षक संघ का ज्ञापन

आलोट: अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा 1 सितंबर 2025 को माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में आलोट में क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया को ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम स्थानीय विश्राम गृह स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। ज्ञापन के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक ज्ञापन पहुंचाकर शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर विचार कराने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज चावला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह यादव, विधानसभा संयोजक नंदराज जैन और डूंगर सिंह ताजली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन आनंद चावला ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मनोहर लाल श्रीवास्तव ने सभी संगठनों को एकजुट होकर शिक्षक हित में रणनीति बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राजेश जोशी द्वारा किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post