प्रहलाद मेघवाल बने आजाद समाज पार्टी के झालावाड़ जिला सचिव

भवानीमंडी: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में झालावाड़ जिला अध्यक्ष हंसराज भारती के द्वारा भवानीमंडी निवासी प्रहलाद मेघवाल के जिला सचिव बनाया गया। जिला सचिव बनने की खुशी में समर्थकों ने उनकी दुकान जाकर उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और कांशीराम साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मेघवाल, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गालाल मेघवाल, सीताराम मेघवाल, पंकज चौहान, बजरंगलाल मेघवाल, पीरुलाल चौहान, राकेश मेघवाल, कमल मेघवाल, जिला प्रभारी रामकिशन धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post