भवानीमंडी । थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं कि वह अफीम कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान पीली कोठी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अशोक कुमार (22) पुत्र भगवान नाथ, निवासी बाबाजी का सैर, सामरिया, थाना सुनेल के रूप में हुई है।
भवानीमंडी की पीली कोठी में 1.323 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment