कर्नाटक में नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित हुए राजस्थान टेक्सटाईल मिल भवानीमंडी के एक्सक्यूटिव प्रसीडेंट रोहित अरोड़ा

भवानीमंडी । राजस्थान टेक्सटाइल मिल के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित कुमार अरोड़ा को प्रतिष्ठित नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उद्योग, प्रबंधन और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान कर्नाटक के हुबली शहर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल फाउंडेशन एंड रिसर्च द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से उद्योग, समाजसेवा, शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहित अरोड़ा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। अवार्ड का उद्देश्य उद्योग एवं व्यवसाय, समाजसेवा, कला एवं मनोरंजन, शिक्षा तथा तकनीक के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहित करना तथा उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। रोहित अरोड़ा ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि राजस्थान टेक्सटाइल मिल से जुड़े सभी कर्मचारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी उद्योग विकास के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रोहित अरोड़ा को बधाई दी है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post