दो माह से फरार दो आरोपी नदीम और इमरान गिरफ्तार, चोरी की 2.50 क्विंटल सरसों बरामद, मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

भवानीमंडी । कृषि उपज मंडी से सरसों और धनिया की बोरियां चोरी करने के मामले में भवानीमंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 2 क्विंटल 50 किलो सरसों बरामद की है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 क्विंटल 50 किलो धनिया बरामद कर चुकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भवानीमंडी में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना संकलन के आधार पर लगातार निगरानी रखते हुए फरार आरोपी मोहम्मद नदीम उर्फ नासिर और इमरान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 2.50 क्विंटल सरसों बरामद की गई। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को फरियादी राजेश नागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मार्च की रात उनकी आढ़त दुकान के बाहर मंडी परिसर में रखी सरसों और धनिया की बोरियां अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार आरोपियों दिनेश कुम्हार, रवि मेघवाल, महेन्द्र तिवाड़ी उर्फ लाला तथा राहुल लुहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.50 क्विंटल चोरी का धनिया बरामद किया था। अब दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सरसों की बरामदगी की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post