पिड़ावा । सोमवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच शहर के सुल्तानपुरा मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान फज़लुद्दीन के रूप में हुई है।
विश्वसनीय सुत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि फज़लुद्दीन अपने निर्माणाधीन मकान की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पक्की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का भारी हिस्सा और पट्टी सीधे उनके सिर पर आ गिरी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उप जिला अस्पताल पिड़ावा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नही बचाई जा सकी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Post a Comment