कोटा । रेल प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बेतिया- मझौलिया स्टेशनों के मध्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–मुंबई बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी दिनांक 03.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर- बापूधाम मोतिहारी- नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर संचालित की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी एनटीईएस ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in से प्राप्त कर लें।
अवध एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment