अतुल्य भारत की खबर के बाद जागा रेलवे, 20 दिन से क्षतिग्रस्त पड़े साइन बोर्ड को सुधरवाया

भवानीमंडी । 20 दिनों से टूटी फूटी हालात में पड़े भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के साईन बोर्ड को सही करवा दिया गया है। तेज अंधड़ में यह हिंदी इंग्लिश में भवानीमंडी लिखा रेलवे स्टेशन का यह बोर्ड जो मुख्य द्वार के  ठीक ऊपर लगा है, टूट गया था। बोर्ड में हिंदी में लिखे भवानीमंडी में से सिर्फ भवा... रह गया था। बाकी सब गायब दिखाई दे रहा था। जिसकी खबर सोमवार को अतुल्य भारत ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन जागा और बोर्ड की मरम्मत करवाई। अब बोर्ड दिखने में बिल्कुल नए जैसा दिख रहा है। टूटा फूटा बोर्ड रेलवे स्टेशन परिसर की सुंदरता पर दाग लगा रहा था जबकि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post