भवानीमंडी । नगर के वरिष्ठ सरकारी ठेकेदार एवं समाजसेवी अमरलाल पारेता को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा, जयपुर के संरक्षक मंडल में स्थान मिला है। महासभा द्वारा घोषित 18 सदस्यीय संरक्षक मंडल की सूची में उनका नाम पांचवें स्थान पर शामिल किया गया है।
अमरलाल पारेता लंबे समय से सरकारी ठेकेदारी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न सामाजिक आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं जनहित के कार्यों में उनकी सहभागिता के कारण समाज में उनकी अलग पहचान है। संरक्षक मंडल में मनोनयन को समाज ने सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है। समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने अमरलाल पारेता को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से महासभा को मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

Post a Comment