भवानीमंडी: सूर्य सप्तमी पर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सूर्य नमस्कार प्रातः 9:00 बजे स्थानीय विद्यालय पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार में करवाया गया। प्रधानाचार्य सुरेश मालवीय ने सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। सूर्य नमस्कार एक प्रकार से महायोग है। इसमें 12 क्रियाएं होती हैं, जो कि शरीर को स्वस्थ रखती है। स्थानीय विद्यालय के स्टाफ, बालक- बालिकाओं एवं अभिभावकों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। लगभग 1600 विद्यार्थियों द्वारा 45 स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा भी सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजू गुर्जर, पुरुषोत्तम गुप्ता व दौलत राम शर्मा रहे।

Post a Comment