बसंत पंचमी: गोपाल मंदिर पर खाटूश्याम बाबा के पित वस्त्र वितरण का कार्यक्रम

भवानीमंडी: श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री गोपाल मंदिर पर खाटूश्याम बाबा के पित वस्त्र वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बसंत पंचमी के अवसर पर गोपाल मंदिर में खाटूश्याम बाबा के पित वस्त्र का कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालु का तांता लगा रहा। शुरूवात में प्रतिमाओं का अभिषेक कर श्रृंगार एवं पूजन कर बाबा की ज्योत लगाई गई। तत्पश्चात बाबा का पित वस्त्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रामगंजमंडी से पधारे रिंकू वैष्णव का विशेष सहयोग रहा। समिति की ओर से डा जेके अरोड़ा, दुर्गा पारेता, ओम चतुर्वेदी, कमल सुरेका, गोविंद भराडिया, यशवंत डड्डा, प्रकाश गुप्ता, गिरिराज पत्रकार, वैभव आचोलिया, सौरभ बंसल, डीके गुप्ता, उमाशंकर पोरवाल, जितेन्द्र गर्ग आदि सदस्यगण मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post