मुस्लिम शाह वेलफेयर सोसायटी की बैठक

भवानीमंडी: गत रात्रि मुस्लिम शाह वेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित हुई। सदर व सरपरस्त ने सभी सदस्यों की सहमती से कार्यकारणी का गठन किया। ये संस्था सन 2014 से लगातार सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती आ रही है। सोसायटी की नई कार्यकारिणी में सरपरस्त (संरक्षक) अख्तर अली, नायब सरपरस्त, इरशाद अहमद, सदर शाहबुद्दीन भूरा भाई, नायब सदर, आकिब हुसैन, सचिव, रोशन अली, नायब सचिव असलम मोहम्मद, केशियर, हलिम मोहम्मद, सह केशियर हनीफ मोहम्मद, मिडिया इंचार्ज, आफताब हुसैन, सलाहकार, खलिल अहमद, कानूनी सलाहकार, एडवोकेट दिलशाद नूर, फिल्ड सदर, मुस्ताक अली, मेम्बर नियामत अली को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के गठन पर समाज के पूर्व पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post