REET Exam: सेंटर पर लेट पहुंचने से कई अभ्यर्थियों के छूटे पेपर, पहली पारी का पेपर शुरू

कोटा: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की REET-2024 परीक्षा का आज पहला दिन है। कोटा में पहली पारी में 44 सेंटर पर 13605 अभ्यर्थी व दूसरी पारी में 67 परीक्षा केन्द्रों पर 21044 अभ्यर्थी नामांकित है।

पहली पारी में 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक लेवल प्रथम (कक्षा 1 से 5 तक) व दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5ः30 बजे तक लेवल द्वितीय (कक्षा 6 से 8) होगी। परीक्षा के लिए एंट्री परीक्षा से 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी।

सेंटर परीक्षार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति, फेस रिकॉग्निशन एवं फ्रीस्किंग गई है। एग्जाम सेंटर पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हुआ। सेंटर पर अभ्यर्थियों की कतारें देखने को मिली। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। सेंटर के बाहर परीक्षार्थी की व्यक्तिगत तलाशी ली गई। परीक्षा संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों की पूरी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया ऐसे में महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां, नाक की बाली, झुमकी इलेक्ट्रॉनिक वास्तु को बाहर ही उतरवा दिया गया। एरिया एवं जोनल अधिकारी, केन्द्र पर्यवेक्षक, पेपर कोऑर्डिनेटर एवं फ्लाइंग कम ओएमआर कोऑर्डिनेटर विभिन्न स्तरों पर निगरानी और सतर्कता के लिए लगाए गए हैं।

कई अभ्यर्थियों का छूटा पेपर

कोटा में कई जगह ऐसे सेंटर है जहां पर 2 मिनट 5 मिनट लेट हुए अभ्यर्थियों के पेपर छूट गए। दादाबाड़ी इलाके के मोदी कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर भरतपुर से एक अभ्यर्थी का पेपर छूट गया। रजत कुमार ने बताया कि मैं 9 बजे परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गया था लेकिन पुलिसकर्मियों ने गेट लगा दिया और अंदर जाने भी नहीं दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post