भवानीमंडी उपखंड अधिकारी पद पर नवनियुक्त श्रद्धा गोमे का पदभार ग्रहण करने पर बसंतीलाल मान मल सालेचा सेवा संस्थान की ओर से उपखंड अधिकारी कार्यालय में उनके कक्ष में स्वागत अभिनन्दन किया। माला- दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। सचिव गणेश सालेचा ने बताया कि महिला शक्ति की प्रतीक और युवा अधिकारी होने से भवानीमंडी क्षेत्र को लाभ मिलेगा। जन समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर राधेश्याम काला, करुणा सिसोदिया, आनंद काला, अविनाश परमार, सम्राट धीरज जैन, एडवोकेट राकेश चावला, राजेंद्र बैरवा, गौतम मेघवाल, मुकेश वर्मा, भेरूलाल चौधरी, शीतल जैन बाफना, पर्ख गंगवाल आदि उपस्थित रहे।
भवानीमंडी की नवागत महिला SDM का स्वागत: बसन्तीलाल मानमल सेवा संस्थान द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment