BCCI जल्दी ही टीम इंडिया का नया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी कर सकती है. अब इसमें किसका फायदा होगा और किसका नुकसान ये तो बाद में पता चलेगा. लेकिन उसमें कई खिलाड़ियों के अंदर-बाहर होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
टीम इंडिया के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को BCCI की ओर सेजल्दी जारी किया जा सकता है. इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि उसमें कई सारे उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. ये उलटफेर होते इसलिए दिखेंगे क्योंकि कई बड़े नामों ने या तो क्रिकेट ही छोड़ दी या फिर किसी एक फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो किसी फॉर्मेट में खेल नहीं रहे मगर कॉन्ट्रेक्ट में हैं. BCCI उन खिलाड़ियों को बाहर कर कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है.
इन खिलाड़ियों को कम से कम 2 करोड़ का नुकसान हो सकता है
BCCI की तरफ से टीम इंडिया का जो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी किया जाता है, उसमें खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा जाता है. ग्रेड ए प्लस, ग्रे़ड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी. पुराने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड ए प्लस में 4 खिलाड़ी हैं. इस ग्रेड में वो खिलाड़ी शामिल होते हैं जो तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया में सक्रिय रहते हैं. लेकिन, चूंकि अब बुमराह के अलावा उस ग्रेड में शामिल रोहित, विराट, जडेजा ने T20 से संन्यास ले लिया है, तो हो सकता है कि BCCI उनके ग्रेड को बदलने का फैसला करे. ऐसे हुआ तो उन तीनों को कम से कम 2 करोड़ तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सिराज को भी हो सकता है नुकसान
रोहित-विराट-जडेजा के अलावा नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में मोहम्मद सिराज का भी ग्रेड कम किया जा सकता है. वो अभी ग्रेड ए में हैं. लेकिन, लगता नहीं ही नए कॉन्ट्रेक्ट में वो इस ग्रेड को बरकरार रख पाएंगे. BCCI उन्हें ग्रेड ए से ग्रेड बी में डाल सकती है. मतलब उन्हें भी ऐसा होने पर 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

Post a Comment