किन्नरों ने की थी मारपीट, विश्वक्रर्मा ब्राह्मण समाज में आक्रोश

रतलाम: विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार में विश्वकर्मा समाज के युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने पर रतलाम में विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग समाजजनों ने की गई। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर समाजजनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार मनोज चौहान को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के पूर्व समाजजन कालिका माता मंदिर पर एकत्र हुए। समाजजनों के साथ किन्नर काजल भी शामिल हुई। यहां से सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे।

13 मार्च को हुई थी वारदात बता दें कि 13 मार्च को 2025 को गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल से विदिशा जाते समय समाज के 23 वर्षीय युवक आदर्श विश्वकर्मा के साथ किन्नरों ने बेरहमी से पिटाई कर मारपीट की थी। मारपीट कर उसे ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

समाजजनों ने ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पर भी आक्रोश जताया। समाजजनों का कहना है कि अगर समय पर जीआरपी व आरपीएफ ध्यान देती तो आज परिवार की रोजी रोटी के लिए निकले युवक की जान बच सकती थी। ट्रेनों में अवैध रूप से रुपए मांगने वालों पर कार्रवाई करना चाहिए।

समाजजनों ने मांग कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मृतक युवक के परिवार को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान समाज लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रतलाम जिलाध्यक्ष रमेशंचद्र शर्मा (दरोलिया), विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जनक नागल, श्री विश्वकर्मा वंशी सेना व रतलाम नगर अध्यक्ष अंकित पांचाल, दिलीप कुमार शर्मा आदि समाजजन मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post