आईपीएल का सीजन नया है, तो बल्ला क्यों हो पुराना. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को ऐसे बल्ले से खेलने वाले हैं, जिससे IPL में पहले कभी खेला ही नहीं. और मुकाबला जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हो तो उस नए बल्ले से उनसे रनों की उम्मीद भी की ही जा सकती है.
शुभमन गिल के नए बल्ले में क्या है खास?
शुभमन गिल के नए बल्ले की बात करें तो मिजाज पहले की तरह ही है बस अंदाज यानी कि उसका लुक्स बदला है. गिल के जिस बल्ले बल्ले पर पहले CEAT का स्टीकर लगा होता था, उस पर अब MRF का स्टीकर होगा. मतलब IPL में पहली बार गिल MRF के स्टीकर वाले बल्ले के साथ मैदान पर खेलने उतरेंगे. इसके लिए गिल और MRF के बीच मार्च 2025 में ही करोड़ों की डील हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील के तहत MRF सालाना गिल को 8 से 9 करोड़ रुपये देने वाली हैं.
नए बल्ले से इंटरनेशनल मैचों में कैसा रहा प्रदर्शन?
MRF के स्टीकर वाले नए बल्ले का इस्तेमाल शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 2 इंटरनेशनल मैच MRF के स्टीकर वाले बल्ले से खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.50 की मामूली औसत से 39 रन बनाए हैं. नए बल्ले से ये आंकड़ा तो शुभमन गिल की पर्सनालिटी को मैच नहीं करता. लेकिन, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़े उनके आंकड़ों को देखकर IPL 2025 में उस बल्ले के साथ धमाके की आस बंधी है.
अहमदाबाद में नहीं रुकेगा गिल का नया बल्ला?
शुभमन गिल ने T20 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 71.93 की औसत और 163.23 की स्ट्राइक रेट से 1079 रन बनाए हैं. अब अगर यही रिकॉर्ड उनका पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बरकरार रहता है तो फिर MRF के स्टीकर वाले पहला IPL मैच खेलने उतरने वाले गुजरात टाइटंस के कप्तान से धमाके की उम्मीद की जा सकती है.

Post a Comment