Rajasthan Wheather: बारिश के साथ गिरेंगे ओले, तेज लू चलने की चेतावनी

राजस्थान में होली (14 व 15 मार्च) पर बारिश के साथ ओले भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 13 मार्च से ही मौसम में बदलाव होने शुरू हो जाएंगे। 15 मार्च को ओले गिरने का येलो अलर्ट है।

दूसरी ओर, मार्च के दूसरे सप्ताह में ही पारा आसमान छूने लगा है। बाड़मेर और जालोर जैसे जिले तो हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी हीटवेव चली।

आज (बुधवार) को भी बाड़मेर और जालोर के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी लू से निपटने के सभी इंतजाम रखने के जिलों को निर्देश दिए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर का रहा। जालोर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह औसत से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। जोधपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, डूंगरपुर, पाली में भी कल तेज गर्मी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी के तेज होने के पीछे कारण पश्चिम से आ रही सीधी हवा और राजस्थान-गुजरात के ऊपर एक एंटी साइक्लोन का बनना है। यही कारण है कि राजस्थान के पश्चिमी एरिया में ऑरेंज अलर्ट, जबकि गुजरात के एरिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

3 डिग्री तक बढ़ा तापमान राजधानी जयपुर के अलावा कल माउंट आबू, बारां, धौलपुर, कोटा, पिलानी (झुंझुनूं), अलवर, अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

जयपुर में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 37.8, भीलवाड़ा में 37.9, कोटा में 38.6, उदयपुर में 37.9, चूरू में 36.4 और धौलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हेल्थ डिपार्टमेंट का अलर्ट हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान सभी जिला हॉस्पिटल के अधीक्षकों, जिला सीएमएचओ और प्रभारियों को अपने-अपने जिलों में तैयारी पूरी रखने को कहा है।

हॉस्पिटल में हीटवेव से प्रभावित होने वाले मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन और दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों के लिए कूलर, पंखे और एसी की व्यवस्था भी जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post