झालावाड़: बारा जिले में बन रही देश की सबसे लंबी वाटर टनल बनकर तैयार है। यह टनल दोनो ओर खुल गई है और इसका एक सिरा झालावाड़ जिले के अकावद से शुरू होकर दूसरा सिरा बारा जिले के गुदलई में खुल गया है। टनल का कार्य पूर्ण हो गया। सिर्फ मुख्य द्वार पर गेट लगना बाकी है।
साथ ही बांध का कार्य भी 90% पूरा हो गया। शेष कार्य जल्द पूर्ण होने की संभावना है। झालावाड़ के परवन बांध पर बनी यह देश की सबसे लंबी वाटर टनल है। यह 8.708 किमी लम्बी और 8 मीटर चौड़ी है। झालावाड़ जिले के अकावद से शुरू होकर बारा जिले के गुदलई गांव में यह टनल निकल रही है। टनल के बनने से 3 जिले झालावाड़- बारा -कोटा जिले के 2.01 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही 637 गांवों को सिचाई के लिए पानी मिलेगा।1हजार 821 गांवों को पेयजल के लिए पानी की व्यवस्था इस टनल से होगी।
Post a Comment