भवानीमंडी: नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय ऑस्तोलिया के नेतृत्व में नगर पालिका परिसीमन का विरोध करते हुए नगर पालिका कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई। इसको लेकर अधिशाषी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि परिसीमन में पूरी तरह निर्देशों की अवहेलना की गई है। ऐसा लगता है कि पूरा परिसीमन एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता की हैसियत से किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में गए पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा राज्य सरकार के स्वास्थ्य शासन विभाग के आदेश 1624 दिनांक 13/2/2025 जिसमे मुख्य रूप से अधिकतम न्यूनतम जनसंख्या का निर्देश नंबर 2, 4, 5 6 ,7,10 व 13 का कई जगह उल्लंघन किया गया है।
पार्षद हकीम खान ने बताया कि जानबूझकर उनके प्रतिनिधि वाले वार्ड को कई भागों में बांटा गया है और नवीनीकरण के नाम पर निर्देशों की अवहेलना की गई है। उन्होंने इस संदर्भ में तमाम वार्ड वासियों की तरफ से भी आपत्ति प्रस्तुत की थी। भवानीमंडी नगर पालिका के परिसीमन पर नगर कांग्रेस ने चिंता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि परिसीमन दोबारा से किया जाए और यदि परिसीमन को निर्देशों की अवहेलना के बाद भी आपत्ती देने के बावजूद भी यथावत रखा गया, तो मजबूरन नगर कांग्रेस कमेटी को उच्च अधिकारियों से संपर्क करना पड़ेगा और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। नगर कांग्रेस ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि स्थानीय परिसीमन अधिकारी की निष्पक्षता पर हमको कोई भरोसा नहीं है और उन्होंने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है। इसे किसी निष्पक्ष परिसीमन अधिकारी से या स्थानीय उपखंड अधिकारी की मॉनिटरिंग में दोबारा से करवाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद राम बेरवा, प्रबल जैन और अंकित जैन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Post a Comment