आगर: जम्मू के पहलगांव में निर्दोष हिंदुओं की आतंकवादियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसी को लेकर सोयतकलां में विश्व हिंदू परिषद ने कडी निंदा करते हुए माधव चौक से बस स्टेण्ड तक आक्रोश रैली निकाली। बस स्टैंड पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका।
आक्रोश रैली में बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में आतंकवाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर चल रहे थे। आतंकवाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। बस स्टेण्ड पर पुतला दहन के पूर्व बजरंग दल जिला सहसंयोजक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की है। उसका परिणाम उन्हें भोगना है। यह हिंदुओं का देश है, यहां हिंदुओं को मारा जा रहा। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बजरंग दल इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनीष राठौर ने भी पहलगांव में हुई आतंकवादी घटना को लेकर निंदा की। आक्रोश व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश राठौर, प्रकाश जाटव ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवादी घटना में किसी की जाती नहीं पूछी गई, धर्म पूछा गया। अब भी समय है जाग जाए, अन्यथा परिणाम और घातक होंगे। साथ में उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से भी अपील की है कि राज्य के हर कोने की छानबीन की जाए। जो भी संदिग्ध हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Post a Comment