राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपहाड़ में बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शिक्षकों व स्कूल स्टाफ ने माला पहनाकर हौसला बढ़ाया। वही प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार पोरवाल ने अच्छे रेंक हासिल करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 12 में प्रथम स्थान पर निजबा बी पुत्री सत्तार खां 88.60%, द्वितीय जरीना पुत्री वसीम अहमद 87.40% व ममता कुमारी पुत्री मांगीलाल 85.40% तृतीय स्थान पर रही। दसवीं कक्षा में प्रथम दिव्या गुर्जर पुत्री गणेश गुर्जर 80.50%, द्वितीय गुंजन राठौर पुत्री नारायण राठौर 78.50% व खुशी लक्षकार पुत्री मांगीलाल लक्षकार 77.00% तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह कक्षा 8 में प्रथम स्थान पर दीपिका सैनी, द्वितीय प्रतिज्ञा, तृतीय कल्पना प्रजापति व चतुर्थ स्थान पर कृतिका रही। कक्षा 8 का शत प्रतिशत परिणाम रहा वही दसवीं कक्षा का परिणाम 61% रही।
बोर्ड परीक्षा: 12 वी में निजबा, दसवीं में दिव्या और 8 वी में दीपिका रही प्रथम, मालार्पण कर बढ़ाया हौसला
Shivani Rathor
-
0
Tags:
लोकल न्यूज
Post a Comment