मंदसौर में 1.8 किलो अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार:जावरा के तस्कर को देने जा रहा था; दलौदा पुलिस ने पकड़ा, साथी फरार

मंदसौर की दलौदा पुलिस ने शुक्रवार रात को एक बाइक सवार युवक से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने ग्राम फतेहगढ़ स्थित देवनारायण मंदिर के सामने फोरलेन मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार की तलाशी ली, जिससे 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी की पहचान पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के नैनोरा गांव निवासी यशपाल सिंह (21) पुत्र मांगू सिंह के रूप में हुई है। वह बाइक (एमपी14एमआर7456) से यात्रा कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में यशपाल ने स्वीकार किया कि उसने यह अफीम मंदसौर जिले के खेड़ाखदान निवासी कमलेश पुत्र रामेश्वर गुर्जर से ली।

जावरा के तस्कर को देने जा रहा था

वह इसे जावरा के एक अन्य तस्कर को पहुंचाने जा रहा था, जिसके लिए उसे 10 हजार रुपए मिले थे। यशपाल के बयान के आधार पर पुलिस ने कमलेश को भी आरोपी बनाया है।

दलौदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया

QuoteImage

दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमलेश की तलाश कर रही है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही जावरा के तस्कर के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

QuoteImage

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post