ट्रैक्टर के साथ खान में गिरा मजदूर:कोटा में इलाज के दौरान मौत; 3 बच्चों का पिता था, ब्रेक फेल होने से हादसा

 

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। धनेश्वर की पत्थर खान में काम करने वाले 38 वर्षीय मजदूर विष्णु सेन की ट्रैक्टर से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब विष्णु लंच के लिए खान से ट्रैक्टर पर बैठकर ऊपर आ रहा था।

मृतक के छोटे भाई राजू ने बताया कि चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर तो कूदकर बच गया, लेकिन विष्णु ट्रैक्टर के साथ 60-70 फीट नीचे खान में जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी पसलियां और कमर टूट गई। गंभीर हालत में उसे कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

डाबी थाना हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह के अनुसार, मौत की सूचना मिलने पर खान का मुंशी कोटा पहुंचा और मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता देवा भड़क भी मॉर्च्युरी पहुंचे। तीन छोटे-छोटे बच्चों के पिता विष्णु के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post