भानपुरा:लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भाजपा गरोठ व मेलखेड़ा मंडल की संगोष्ठी में सहभागिता कर देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा लोकहित में किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर गरोठ नगर में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मृत्युंजय महादेव मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
कार्यकम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, गरोठ मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, मेलखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, राजमल सुरावत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Post a Comment