केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक बस से पार्सल बैग से 54 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई चेतक टोल प्लाजा सिद्धपुरा जिला प्रतापगढ़ में की। ये नशे की खेप बांसवाड़ा से जयपुर ले जाई जा रही थी।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- सेल के अधिकारियों को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार लक्ष्मी शताब्दी बस से पार्सल बैग से अवैध डोडा चूरा बांसवाड़ा से जयपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर प्रतापगढ़ सेल ने 28 मई को संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी।
चेतक टोल प्लाजा सिद्धपुरा प्रतापगढ़ लक्ष्मी शताब्दी बस को रुकवाया। तलाशी में बस डिग्गी से दो संदिग्ध पार्सल मिले। जिनमें 54.180 किलोग्राम डोडा चूरा मिला। ये बस बांसवाड़ा से जयपुर जा रही थी। कानूनी औपचारिकताओं के बाद डोडा चूरा व बस को जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Post a Comment