उज्जैन में श्री महाकाल लोक आने वाले श्रद्धालुओं को अब महाकाल मंदिर की भस्म आरती का ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसे वे स्वयं गर्भगृह में खड़े हों। महाकाल लोक और प्रोटोकॉल ऑफिस स्थित 'दुर्लभ दर्शन केंद्र' पर अब 6D VR (वर्चुअल रियलिटी) तकनीक के माध्यम से भस्म आरती का संपूर्ण आभासी अनुभव कराया जा रहा है।
इस तकनीक की खासियत यह है कि आरती देखने के दौरान श्रद्धालु को अपनी सभी इंद्रियों से अनुभव होगा- जैसे मंदिर के द्वार खुलते ही हवा का झोंका महसूस होना, जल अभिषेक के समय पानी की बूंदें चेहरे पर पड़ना, फूलों के श्रंगार के दौरान वातावरण में सुगंध फैलना और आरती के समय मंद हवा बहना। यह सब श्रद्धालु को यह एहसास कराता है कि वह सचमुच गर्भगृह में बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित है।
6D तकनीक दे रही जीवंतता का अनुभव
पहले इस दर्शन केंद्र पर 3D VR तकनीक के जरिए बाबा महाकाल के दुर्लभ दर्शन कराए जाते थे, लेकिन अब 6D VR तकनीक से श्रद्धालुओं को मंदिर का 360 डिग्री प्रीमियम एचडी व्यू मिलेगा। कुल 9 मिनट के इस शो में आरती, महाकाल मंदिर का इतिहास और आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत रूप में महसूस किया जा सकता है।
Post a Comment