भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ व महिला के भद्दे वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो लीक कर दिया। 13 मई को भानपुरा के नीमथूर वाले पॉइंट पर कार बलेनो MP-14-CC-4782 से उतरने के बाद 8 मिनट तक धाकड़ व महिला बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे। इससे पहले की दोनों कार से वापस जाते, मौके पर एनएचएआई के 10 से 15 कर्मचारी पहुंच गए। दोनों से कहा कि तुम्हारी करतूत रोड पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। रिकॉर्डिंग के कुछ अंश भी बताए। वीडियो वायरल न करने के लिए रुपए मांगे। उस समय सौदा नहीं हुआ तो धाकड़ से मोबाइल नंबर ले लिए। 8 दिन तक रुपए को लेकर बात होती रही। धाकड़ रिकॉर्डिंग मिटाने की शर्त पर रुपए देने को तैयार था। एनएचएआई का सेंट्रल सर्वर होने से वीडियो डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे में कर्मचारी सिर्फ उसे वायरल नहीं करने का कहते रहे। यह उझलन पूरे 8 दिन (13 से 20 मई) तक चली। जब बात नहीं बनी तो कर्मचारियों ने 9 वें दिन पहले स्क्रीन शॉट और कुछ घंटे बाद वीडियो वायरल कर दिया। इस बीच शनिवार को वीडियो का पार्ट-2 भी सामने आया है। 28 सेकंड के इस वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ व महिला 8 लेन के बीच आपत्तिजनक स्थिति में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। संदीप पाटीदार, एरिया प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई का कहना है की मंदसौर पुलिस ने हमसे संपर्क किया है और हमने जानकारी भी दी है। कंट्रोल रूम के ऑपरेटरों वाली स्टाफ सूची, शिफ्ट का डिटेल भी भेजी है। जो वीडियो सामने आया है वो मोबाइल के जरिए कम्प्यूटर स्क्रीन से रिकॉर्डिंग कर बनाया है। उसमें जो आवाज सुनाई दे रही उस आधार पर 3 लड़कों को सेवा से टर्मिनेट भी कर दिया है। पुलिस को भी यह जानकारी सौंपी है। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे।अभिषेक आनंद, एसपी, मंदसौर का कहना है की 8 लेन के वीडियो आधार पर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार जब्त की है। वह मौके पर नहीं मिला। महिला की शिनाख्त भी कर रहे हैं। मामले एनएचएआई के सीसीटीवी कंट्रोल रूम इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि वहां से वीडियो कैसे वायरल हुआ। ड्यूटी रजिस्टर भी मांगा है कि कब-किस समय कितने कर्मचारी वहां मौजूद थे। मामले में जानकारियां एकत्र कर रहे हैं।
मन्दसौर: 8 लेन एक्सप्रेस वे अश्लील वीडियो मामले में नया खुलासा,ब्लेकमैलिंग कर रखी थी लाखो की डिमांड
Shivani Rathor
-
0
Tags:
मध्यप्रदेश
Post a Comment