वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड जा रहे हैं. BCCI ने 16 सदस्यीय टीम में उनके भी होने की घोषणा की है. वो वहां इंग्लैंड की टीम के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे, जो कि जून और जुलाई में खेली जाएगी.
इस बात की तो उम्मीद है ही कि शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते दिखेंगे. लेकिन, इस बीच खबर वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी है, वो भी इंग्लैंड जा रहे हैं. BCCI की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. 16 सदस्यीय उस टीम में एक नाम वैभव सूर्यवंशी का है.
24 जून से शुरू होगा इंडिया U19 का इंग्लैंड दौरा
अंडर-19 टीम की सीरीज 24 जून से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान इंग्लैंड की अंडर-19 टीम से 50 ओवर का एक वार्मअप मैच खेलने के अलावा इंडिया की अंडर 19 टीम 5 वनडे की सीरीज और 2 मल्टी डे मैच भी खेलेगी.

Post a Comment