भवानीमंडी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत नगर में अनेक स्थान पर गर्मी में पक्षियों के पानी के लिए परिंडे व गौमाता के लिए पानी की टंकी लगवाने का सेवा कार्य किया गया। मंच के जिला महामंत्री कमलेश दलाल ने बताया कि सब जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी जेलर लक्ष्मीनारायण चौधरी, मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी एवं प्रदेश महामंत्री सोनु होरा मंचासीन रहे।
इस अवसर पर उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी ने सराहना करते हुए कहा मुक पक्षियों के लिए परिंडे लगाना एवं बेज़ुबान पशुओ को पीने के पानी की व्यवस्था करना मानवता का प्रतीक है। कार्यक्रम का आभार नरेश माधवानी द्वारा किया गया। जेल परिसर, कालवा स्थान मंदिर एवं मुक्तिधाम में एक दर्जन से अधिक परिंडे लगाए गए। पशुओं के पानी के पीने के लिए टंकीया रखवाई गई। कार्यक्रम में पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहा।
Post a Comment